फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर किश्तवाड़ में हुई कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को जिला सूचना विज्ञान कार्यालय किश्तवाड़ ने मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में एक दिवसीय वर्कशाॅप करवाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का थीम स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेज – एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों एवं सरकारी कर्मचारियों के बीच इंटरनेट व उभरती डिजिटल तकनीकों के सुरक्षित, संरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना था। डीसी पंकज कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने डिजिटल जागरूकता, साइबर स्वच्छता तथा आधुनिक तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जिम्मेदार उपयोग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट ने जहां कार्यक्षमता और संपर्क को आसान बनाया है, वहीं इसके दुरुपयोग से गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे सतर्कता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें