उधमपुर। धनोड़ी पंचायत में सपा सेंटर की गतिविधियों पर एतराज जताते हुए स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन किया और सेंटर को बंद करने की मांग उठाई। पूर्व सरपंच अनुराधा और नीलम देवी ने आरोप लगाया कि सपा सेंटर की आड़ में आपत्तिजनक गतिविधियां हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में गलत संदेश फैल रहा है। महिलाओं ने कहा कि पहले भी सेंटर को बंद करने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला प्रशासन से मिलेंगी और जरूरत पड़ी तो कड़ा रुख अपनाने से पीछे नहीं हटेंगी। संवाद