फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला सशक्तीकरण को गति देने में जुटा समाज कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विभाग की ओर से अप्रैल माह के दौरान सुई, बष्ट, बट्टल बालियां सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं को सरकार की ओर से उनके सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाइन 181, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना, ई-श्रम पोर्टल एवं तेजस्विनी आजीविका योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना एवं दिव्यांग पेंशन योजना इत्यादि शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें