भारख क्षेत्र में सोमवार रात को चोराें ने भजन सिंह वाइन शाप से लगभग पैंसठ हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान की पिछले हिस्से की दीवार में सुराख कर वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार में चोरी की बात अगले दिन सामने आई, जब दुकान खुली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।