उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से शहर के वार्ड 14 में स्थित एक निजी रेस्त्रां में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सदगुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा अनुरोध बाई ने कहा कि देवदुर्लभ मानव जीवन को पाकर आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करना ही मानव धर्म है। मनुष्य जन्म की सार्थकता इसी में है कि हम भौतिक उन्नति के साथ-साथ आत्म तत्वदर्शी महापुरुष की शरण में जाकर अध्यात्म तत्व का ज्ञान प्राप्त कर भजन-साधना द्वारा अपना आत्म कल्याण करें। कार्यक्रम में एडवोकेट रघुनंदन, विनोद अबरोल, गिरधारी लाल, सिंदूर सिंह, गोपाल सिंह, मक्खन लाल व अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद