फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोपहर को हल्की बारिश से तापमान गिरा, लेकिन उमस बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दोपहर को हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। बारिश के बंद होने के बाद तापमान में तो गिरावट हुई है, लेकिन उमस भरी गर्मी का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है। शाम तक शहरवासियों को उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर के बाद मौसम के ज्यादा खराब होने की संभावना है। सुबह के समय शहर में धूप निकली हुई थी और इससे तापमान में बढ़ोतरी होना भी शुरू हो गई थी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे मौसम का मिजाज बदला और बादल छा गए। कुछ समय के बाद हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश के बाद तापमान में तो गिरावट हो गई, लेकिन इससे उमस से राहत मिलने के बजाय परेशानी और बढ़ गई। बारिश से उमस का प्रकोप बढ़ गया और लोग घरों के अंदर पसीने से नहाने को मजबूर हो गए। कूलर या फिर एसी के पास बैठने के बाद ही उमस से राहत मिल पा रही थी। शहरवासियों को अब तेज बारिश का इंतजार है। तेज बारिश के बाद ही उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें