फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास

Mon, 01 May 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर के अन्य हिस्सों की तरह ही उधमपुर जिला में भी आज से अगले 4 दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी और मौसम भी ठंडा बना रहेगा। इससे विशेष तौर पर फसल की कटाई में जुटे किसानों के साथ घुमंतू समुदाय के लोगों को परेशानी आएगी जो गर्मी के आगमन के साथ ही अपने द्विवार्षिक प्रवास में अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाडी चोटियों की तरफ रवाना हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा जिसमें 5 मई के बाद सुधार आएगा।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले रविवार को दिनभर मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई और दिन के बढते क्रम में गर्मी ने परेशान किया जबकि दोपहर को तीन बजे के बाद आसमान में हल्के बादल छाने से मौसम में बदलाव नजर आया और गर्मी में कटौती के साथ मौसम भी सुहाना बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज दिनभर मौसम के बिगडे रहने और सुबह से लेकर शाम तक रूकरूक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें