फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांग गांव में पानी की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ब्लॉक परलीधार की पंचायत रांग मोडा ठंडा पानी वार्ड नंबर दो में पिछले छह माह से पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय सिंह, विजय सिंह, सोहन सिंह, प्रेमसिंह और यशपाल आदि ने बताया पिछले छह माह से पेयजल संकट बना हुआ है। छह माह पहले जो लाइनमैन जल शक्ति विभाग ने लगाया था, वह अब सेवानिवृत्त हो गया है। उसके स्थान पर अभी तक दूसरा लाइनमैन नहीं भेजा गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को पानी लेने के लिए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल ठंडा पानी में भी बच्चों को पीने के पानी के लिए दूर बावलियों पर जाना पड़ रहा है। इससे उनका पढ़ाई का समय बर्बाद हो रहा है। कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार विभाग के अधिकारियों को पानी की समस्या और दूसरा लाइनमैन भेजने के लिए कहा गया, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। जिला आयुक्त से मांग की गई कि ठंडा पानी वार्ड नंबर दो में दूसरे लाइनमैन की नियुक्ति की जाए ताकि उनकी पानी की समस्या हल हो सके। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो सभी गांववासी प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें