रामनगर। पलारन गांव में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। स्थानीय निवासी रीता देवी, तिलक राज, जगदेव चंद, हंसराज, सुषमा देवी, नीता देवी व निशु देवी ने बताया कि पंचायत ईस्ट कथील गंजू के गांव पलारन में पिछले तीन साल से 45 घरों में लगे नल में पानी नहीं आया है। इन घरों के लिए तीन साल पहले कुंजू नाले में बनाया गया पंपिंग स्टेशन बाढ़ आने से बह गया था। डेढ़ माह पहले ही पंपिंग स्टेशन ठीक भी हो चुका है, लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के चलते लोगों को दो किलोमीटर दूर प्राचीन बावलियों में जाना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग और रामनगर प्रशासन से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। संवाद