उधमपुर/जिब। जिब क्षेत्र के मनोआ गांव में दो साल से पानी का संकट गहराया हुआ है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि वह दो साल से समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय निवासी विक्की शर्मा, अरुण कुमार, फजल हुसैन व मोहम्मद रफीक आदि ने बताया कि गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। माह में केवल एकाध बार ही पानी की सप्लाई दी जाती है। लेकिन अब पिछने तीन माह से पानी नहीं आया है। कई बार संबधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी कारवाई नहीं हुई है। सर्दी, गर्मी और बरसात में समस्या जस की तस बनी रहती है। अब दोबारा से गर्मी का सीजन शुरू हो रहा है, जिससे इलाके के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का निदान कर रोजाना पानी की आपूर्ति दी जाए। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।