फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड़मू मोड़ा निंबला में दस दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के किड़मू मोड़ा निंबला में पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं। पिछले दस दिनों से पानी न मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी रतन चंद, संजय शर्मा, हेमराज, रोशन लाल, बोध राज, कुलदीप राज, प्रीतम कुमार, विजय कुमार, बिमला देवी, मखनी देवी, पुष्पा देवी तथा शांति देवी व अन्य ने बताया कि जल शक्ति विभाग की तरफ से मोड़ा निंबला में पिछले करीब दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। इससे इलाके में पानी की किल्लत पैदा हो गई है। लोगों को पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी लेने के लिए उन्हें पैदल चलकर दो किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से मुहैया नहीं करवाई गई है। इससे परेशानी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो सभी लोग रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद करके उग्र प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें