फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वॉशरूम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सीआरपीएफ की ओर से रामबन के चंद्रकोट में वॉशरूम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 84 बटालियन के कमांडेंट एन रणबीर सिंह, 84 बटालियन के सेकेंड इन कमांड अरविंद कुमार दीक्षित, 84 बटालियन के यूनिट कर्मचारी माैजूद रहे। पहले केवल मुट्ठी भर शौचालय उपलब्ध थे और जब भी अतिरिक्त यात्रियों को डायवर्ट किया जाता था तो शौचालय की कमी के कारण कॉय और यात्रियों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था। डीआईजी विवेक भंडराल ने कहा कि वरिष्ठ कमांडरों की जिम्मेदारी है कि वे जवानों की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित करें । वाशरूम कॉम्प्लेक्स में 10 शौचालय और चार बाथरूम शामिल हैं। इस कॉम्प्लेक्स के खुलने से यूनिट के कर्मियों और अस्थायी लोगों को राहत मिलेगी। खासकर अमरनाथ यात्रा, बरसात और बर्फबारी के दौरान लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का सामना अब नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें