फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : अंडर 19 में पंजाब, 17 में हरियाणा और 14 में दिल्ली रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय नैनसू उधमपुर में 34वीं वाॅलीबाल प्रतियोगिता दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। इस दौरान अंडर 19, 17 और 14 के फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की टीमों ने फाइनल पर कब्जा किया। सोमवार को प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम को वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। अंडर 19 का फाइनल पंजाब और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें पंजाब ने हरियाणा को 2 अंक के अंतर से पराजित कर फाइनल पर कब्जा कर लिया। हरियाणा दूसरे स्थान पर और दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 का फाइनल मुकाबला हरियाणा और पंजाब के बीच खेला गया और इसमें हरियाणा ने जीत हासिल कर फाइनल अपने नाम कर लिया। दूसरे स्थान पर पंजाब और तीसरे स्थान पर जम्मू रहा।
अंडर 14 का फाइनल मुकाबला दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया और इसमें दिल्ली ने पंजाब पर शानदार जीत हासिल कर प्रतियोगिता के फाइनल पर कब्जा जमा लिया। दूसरे स्थान पर पंजाब और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान संगठन मंत्री बालकृष्ण और स्कूल की प्रिंसिपल रेणु शर्मा मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्कूल में समापन समारोह का आयोजन होगा और इसमें विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया है उनको राष्ट्रीय स्तर की वाॅलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें