फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : जम्मू, दिल्ली और पंजाब की टीमों की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय नैनसू में शनिवार को 34वीं वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें जम्मू, दिल्ली और पंजाब की टीमों ने लीग मैच में शानदार जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। भारतीय शिक्षा समिति जम्मू-कश्मीर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता 28 अगस्त तक चलेगी। इस अवसर पर एसएचओ उधमपुर रघुवीर सिंह मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला अंडर 19 बॉयज पंजाब और दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें पंजाब की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला अंडर 17 का जम्मू और दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें जम्मू की टीम ने शानदार जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला अंडर 14 जम्मू और दिल्ली के बीच में हुआ, जिसमें दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम चार बजे सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने विद्यालय में आये हुए अतिथियों का परिचय करवाया। मुख्य मेहमान एसएचओ रघुवीर सिंह ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सब अलग अलग राज्यों से आये हैं। मैं आशा करता हूं कि आप सब ईमानदारी से खेलेंगे और अपने विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करेंगे। मुख्य वक्ता विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बालकृष्ण ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। कहा कि खेल से हम स्वस्थ रहते हैं और खेल हमें अनुशासन में रहना भी सिखाता है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब जोश के साथ खेलें और अनुशासन में रहें। उन्होंने कहा कि विद्या भारती खेलकूद में एसजीएफआई से मान्य प्राप्त संस्था है ।
विज्ञापन

अंत में विद्यालय में आये हुए अतिथियों का धन्यवाद विद्यालय के मंत्री अनिल खजूरिया ने किया। इस मौके पर भारतीय शिक्षा समिति के संरक्षक अरुण गुप्ता, डीडीसी घोरडी राकेश कुमार, किशोर चौहान, सुरेश परिहार, कुलदीप राज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें