फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चंद्रकोट में शहीद मुश्ताक अहमद स्मारक वॉलीबाल टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सीआरपीएफ की 84वीं बटालियन ने वीरवार को चंद्रकोट में शहीद मुश्ताक अहमद स्मारक वॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट स्थानीय युवाओं को खेलों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। नॉकआउट टूर्नामेंट में चंद्रकोट, दलवास, बटोत और सनासर क्षेत्रों की आठ टीमें दमखम दिखा रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 84वीं बटालियन के कमांडेंट एन रणबीर सिंह ने किया। इस माैके पर द्वितीय कमांडेंट विक्रम सिंह, द्वितीय कमांडेंट अरविंद कुमार दीक्षित, सहायक कमांडेंट रूप राम मीणा, सहायक कमांडेंट रूपेश कुमार, सीआरपीएफ के जवान, खिलाड़ी तथा स्थानीय युवा उपस्थित रहे। उद्घाटन मुकाबले में चिनाब वॉरियर्स चंद्रकोट ने शमा ब्रदर्स बटोत को हराया। दूसरे मैच में चंद्रकोट ने दलवास को पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों को खेल सामग्री वितरित की गई तथा खिलाड़ियों को जलपान कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें