फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग प्रभावित 23 परिवारों को दी 20-20 हजार रुपये की सहायता

विज्ञापन
फोटो....मंडलायुक्त ने पाडर का दौरा कर आग से प्रभावितों का हाल जाना. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने शुक्रवार शाम को गांधारी के चुग गांव का दौरा किया। उन्होंने उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, जिनके आवास वीरवार रात को भीषण आग में जल गए थे। उनके साथ डीआईजी डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज डॉ. सुनील गुप्ता, उपायुक्त डॉ. देवांश यादव, एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट, एडीसी किशोरी लाल शर्मा, आदि मौजूद थे। उन्होंने पीड़ितों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जले घरों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की। लोगों ने मंडलायुक्त को अपनी स्थिति और घटना के बाद इन परिवारों के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनके तत्काल पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता की जाएगी। उपराज्यपाल व्यक्तिगत रूप से प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 20-20 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।
इससे पहले दिन में पुलिस, सेना, नागरिक प्रशासन और रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने उपायुक्त की देखरेख में बचाव अभियान चलाया। बचाव दल ने आग पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की, जिसमें गद्दे, कंबल, बिस्तर, तकिए, रसोई सेट, आदि आवश्यक सामग्री शामिल थी। मंडलायुक्त ने परिवारों को आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन कोष और इसी तरह की अन्य योजनाओं के तहत अधिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने उपायुक्त को विभिन्न योजनाओं और एसडीआरएफ राहत के तहत संपत्ति के नुकसान का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि पीड़ितों की तकलीफों को दूर करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें