फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की व्यावसायिक शिक्षा पर दें जोर

विज्ञापन
उधमपुर के दौरे के दौरान टिकरी में शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बात करती स्पेशल ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग, जेके यूटी की विशेष सचिव कांता देवी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन कुमार कौल के साथ मंगलवार को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी का दौरा किया। उन्होंने बैक टू विलेज (चतुर्थ चरण) के जन अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिए कि छात्रों की व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने आईसीटी लैब व स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली शिक्षा विभाग के सहयोग से युवा सेवाएं और खेल विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में उन्होंने सीईओ के साथ सरकारी मिडिल स्कूल जक्खड़ का दौरा कर क्लास रूम और स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह शहीद कैप्टन तुषार महाजन मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर पहुंचीं।
यहां प्राचार्य पवन कुमार सलाथिया ने स्टाफ सहित उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी विज्ञान प्रयोगशालाओं, आईसीटी प्रयोगशालाओं, कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक भी की और छात्रों की बेहतरी के लिए पूरे मन से काम करने का निर्देश दिया। छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक को जन अभियान के तहत निष्पादित किए जा रहे कार्यों के लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें