किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को ऐतिहासिक चौगान मैदान में भीड़ जमा करने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए प्रतिबंध लगाया है। यह कदम कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते उठाया है। गौरतलब है कि सुबह और शाम के समय लोग काफी संख्या में सैर के लिए आते हैं और दिनभर खेल प्रतियोगिताएं होती रहती हैं।