रामबन पहुंची सेना की तरफ से रवाना की गई कारगिल विक्ट्री फ्लेम
- फोटो : UDHAMPUR
रामबन। वर्ष 1999 में पाकिस्तान पर विजय का जश्न मनाने को लेकर शुरू की गई विजय मशाल यात्रा का रामबन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामबन के मेत्रा इलाके में कारगिल विजय मशाल रन का आयोजन किया। इसमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने नागरिकों, पूर्व सैनिकों और सैनिकों सहित 120 लोगों के बीच विजय मशाल प्राप्त की। इस जश्न को मनाने के लिए कमल अकादमी स्कूल चंद्रकोट में राष्ट्रगान, कला प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और दिग्गजों के साथ प्रेरक व्याख्यान और बातचीत का भी आयोजन किया गया। विजय ज्योति का सम्मान करने और कारगिल विजय के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेत्रा कैंप में पुष्पांजलि समारोह का भी आयोजन किया गया था। संवाद