डीसी ने बनिहाल, खारी का दौरा किया; लोकल लोगों से बातचीत की, ज़रूरी सर्विसेज़ का रिव्यू किया
रामबन। पुलिस ने चोरी हुए वाहन को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान साहिल अहमद शेख और आकिब अहमद शेख निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। 25 फरवरी को सुरेश कुमार निवासी ड्रामन ने फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी चोरी होने की शिकायत दी थी। इसके बाद टीम ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को विजयपुर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई में सांबा पुलिस ने सहयोग दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने नकली नंबर प्लेट लगा दी थी। संवाद