फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में गश्त के दौरान वीडीजी सदस्य को लगी गोली, हथियार से अचानक हुई फायरिंग

Tue, 15 Sep 2026 03:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर के मजालता इलाके में रात की गश्त के दौरान वीडीजी सदस्य परशोत्तम लाल के हथियार से अचानक गोली चल गई, जिससे वह पेट में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में रात की गश्त के दौरान वीडीजी के सदस्य के हथियार से अचानक गोली चल गई। हादसे में वीडीजी सदस्य परशोत्तम लाल घायल हो गए।

विज्ञापन


पेट में लगी गोली
परशोत्तम लाल अपने पैतृक गांव चोर पंजियां की सुरक्षा के लिए लगाए गए रात के गश्ती दल में शामिल थे। गश्त के दौरान उनका हथियार अचानक चल गया जिससे उनके पेट में गोली लग गई। घायल परशोत्तम लाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

संदिग्ध गतिविधियों के बाद बढ़ाई गई गश्त
मजालता के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से ब्रेटल-खुब्बन और आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जंगलों में तलाशी, निगरानी और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रही हैं। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक अब तक संदिग्ध लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें