उधमपुर के जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में शनिवार को कुल 1346 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। यहां हर रोज हजारों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 149 लोगों को पहली और 915 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में पांच लोगों को पहली और 234 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में एक को पहली और 42 को दूसरी डोज लगाई गई है। संवाद