उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कुल 1837 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें अधिकतर संख्या दूसरी खुराक लेने वालों की रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 363 लोगों को पहली और 1074 लोगों को दूसरी खुराक शुक्रवार को दी गई। इसी तरह 45 से 60 आयु वर्ग में 22 लोगों को पहली और 246 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में दो लोगों को पहली व 130 को दूसरी डोज लगाई गई है। विभाग की मोबाइल टीमें शहर व ग्रामीणों इलाकों में लोगों के घर-घर जाकर भी टीकाकरण कर रही हैं। संवाद