जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाती महिला
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में शनिवार को तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। सुबह से दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों में पहुंचते रहे। शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी के चलते कम लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी। लेकिन, शनिवार दोपहर तक चली प्रक्रिया में कुल 3289 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग में 1482 लोगों को पहली और 1263 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। इसी तरह 45 से 60 आयु वर्ग में 60 लोगों को पहली और 425 को दूसरी और नौ वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 50 को दूसरी डोज लगाई गई है। संवाद