किश्तवाड़। जिले सोमवार से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एनएचपीसी अस्पताल, जिला अस्पताल किश्तवाड़, जिला टीबी अस्पताल और उप केंद्र (स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र) बेड़ाभाट्टा में केंद्र स्थापित किए गए हैं। लाभार्थी का पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। मीडिया कर्मियों को प्राथमिक तौर पर सुविधा दी जाएगी। शेष ब्लॉकों में प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। यह आदेश देर शाम को डीसी अशोक कुमार शर्मा ने जारी किया है। इसके साथ ही जिले में बाजार गत सप्ताह की भांति ही खुलेंगे। सुबह से शाम पांच बजे तक दुकानें खुलेंगी।