किश्तवाड़। किश्तवाड़ में वीरवार दोपहर के समय चिनाब नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर वातलहाल नामक स्थान पर चिनाब में तैरता शव दिखाई दिया। सूचना के बाद पुलिस शव को बरामद कर लिया है। शव की हालत काफी खराब है। पुलिस ने पहचान के लिए उसे जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।