उधमपुर। पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के तहत आज केंद्रीय मंत्री (मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी) अपने दो दिवसीय दौरे पर उधमपुर पहुंचेंगे। जहां पहले दिन केंद्रीय मंत्री तारा निवास उधमपुर में 2.30 बजे से 3.30 बजे तक तथा दुसरे दिन 7 अक्तूबर को 9.00 बजे से 10.00 बजे तक जन प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री से मिलने के इच्छुक व्यक्तियों को जिला प्रशासन से अनुमति लेने के लिए संपर्क करने को कहा है। प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो इच्छुक व्यक्ति मंत्री से मिलना चाहते हैं, वे एसीआर उधमपुर के कार्यालय (मोबाइल नंबर 9469659991) और दूरभाष संख्या 01992-270397 पर संपर्क कर सकते हैं।