किश्तवाड़ में आज आग लगने से मकान राख।
- फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़।
किश्तवाड़ जिले के ऊपरी मालीपेठ इलाके में भीषण आग लगने के बाद आज एक आवासीय घर जल कर राख हो गया। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। आग आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे लगी। सेना के साथ पुलिस की एक स्थानीय टीम बिना किसी देरी के हरकत में आई और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन वह बुझाने में नाकाम रहा। बताया जा रहा है कि तीन मंजिला इमारत राशिद लोन के घर में आग लगने से तीसरी मंजिल पूरी तरह जल गई जबकि पहली और दूसरी मंजिल को सामान्य नुकसान हुआ है। बाद में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और पूरी बिल्डिंग को आग से बचा लिया। फिलहाल बताया जा रहा है कि इस आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग व पुलिस भी बचाव अभियान में लगे रहे। मामला दर्ज जात शुरू।