घाटी की और छोड़ गए वाहन, हाईवे पर लगा लंबा जाम ।
चिनैनी । जम्मू श्रीनगर राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन चिनैनी और उधमपुर के बीच जाम की समस्या का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह भी उधमपुर से चिनैनी के बीच वाहनों की लंबी लाइनों के कारण यात्रियों को एक घंटे का सफर करने के लिए कई घंटे का वक्त लग गया। हाईवे पर यह समस्या आज ही नही बल्कि पहले भी पेश आती है जिसको लेकर प्रशासन भली भांति परिचत है । स्थानीय निवासी हरि ओम, राकेश कुमार, सुदेश चंद्र आदि ने कहा कि प्रशासन हाईवे के जाम को लेकर गंभीर क्यों नही है । हाईवे पर चिनैनी से उधमपुर का सफर करने के लिए कई तरह की समस्या पेश आती है, अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए स्थानीय लोग समय से पहले निकलते है ताकि वह जाम में भी फंसे तो भी समय पर पहुंच पाए । उन्होनें कहा कि प्रशासन को हाईवे की समस्या को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि आम जनता जाम की समस्या से परेशान न हो । गौरतलब है कि जब भी घाटी जाने वाले वाहनों को छोड़ा जाता है जाम की समस्या ज्यादातर उत्पन्न होती है ।