फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय महिला दिवस

Fri, 16 Feb 2024 03:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर में कार्यक्रम हुए, जिनके माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का विषय माई शीरोज था जो चुनौतियों पर काबू पाने और बाधाओं को तोड़ने में महिलाओं के बीच एकजुटता और समर्थन के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर कॉसप्ले, सेमिनार प्रतियोगिता, कविता पाठ और समूह गीत आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अंजलि महाजन मुख्य अतिथि थीं। कॉसप्ले में द्रौपदी मुर्मू, किरण बेदी, झांसी की रानी आदि के रोलप्ले के माध्यम से महिलाओं के अनुभवों और उपलब्धियों को बयां किया गया। इसके बाद संगीत विभाग के छात्रों ने सेमिनार, कविता पाठ और प्रेरक समूह गीत प्रस्तुत किए। कॉस्प्ले में सोनिका, आस्था, मानवी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेमिनार में सोनिका, मानवी और आस्था ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में दिव्यांशी को योग्यता प्रमाण पत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें