फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दलाह और गंगेड़ा में घर-घर नल, एक साल से तीसरे दिन मिल रहा जल

Sun, 29 Sep 2024 03:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड 18 के अंतर्गत आते हैं दोनों क्षेत्र, लोग बावलियों से पानी ढोकर गुजारा करने के लिए मजबूर
विज्ञापन

वार्ड पांच और 21 में भी यही हालत, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बीचोबीच पड़ते स्थित वार्ड 18 के दलाह व गंगेड़ा में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण लोग काफी दिक्कतों का सामना करने के लिए मजबूर हैं। बरसात के मौसम में भी वह प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढो कर गुजारा कर रहे हैं।
हालांकि, वार्डवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, एक साल बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण सुबह-शाम उनका समय बावलियों से पानी ढोने में भी बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन

दलाह और गंगेड़ा की आबादी करीब तीन हजार है। यह समस्या सिर्फ इन क्षेत्रों में नहीं है, बल्कि शहर के वार्ड पांच और 21 सहित अन्य ग्रामीण इलाकों की भी है। विभाग की ओर से सुध नहीं लेने पर लोगों को खासा रोष है। शहर में पानी की कमी को दूर करने व स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए 50 साल पुराने पाइप को बदला जा रहा है। मौजूदा समय में वार्ड 15 के अलावा शिव पैलेस क्षेत्र में नई लाइन बिछाई जा रही है।



क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई तीन दिन बाद आने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पानी की सप्लाई सुचारू रूप से न आने के चलते वह लोग अपना गुजारा बावलियों से पानी लाकर करने पर मजबूर हैं। सात महीने पहले सुना था कि क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे क्षेत्र में समस्या दूर होगी। लेकिन सात माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
- अशोक कुमार, स्थानीय निवासी



पिछले एक साल से पानी की किल्लत से जूझ रहे है। क्योंकि, किसी सप्ताह में दो दिन बाद पानी आता है तो किसी सप्ताह तीन तीन दिन बाद। गर्मी के मौसम में भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बावलियों से पानी ढो कर अपना और मवेशियों का गुजारा कर रहे हैं।
- सतीश शर्मा, स्थानीय निवासी



पिछले एक साल से विभाग से क्षेत्र में आ रही पानी की समस्या का समाधान करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आजतक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं हो रहा है। जल्द ही आपके क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाने के आश्वासन दिए जा रहे हैं। हम भी इसी का इंतजार कर रहे है कि कब हमारे क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई जाए और समस्या से निजात मिले।
- कुलदीप कुमार, स्थानीय निवासी



क्षेत्र में आ रही पानी की समस्या के चलते पूरा दिन बावलियों से पानी ढोने में ही बर्बाद हो रहा है। इसके दिनचर्या में भी बदलाव आ गया है। क्योंकि, सुबह के समय पानी लाने में ही काफी समय लग जाता है। अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

- सुदेश कुमार, स्थानीय निवासी



शहर में पुरानी पाइप बदलकर नई लाइन बिछाई जा रही है। जल्द ही दलाह में भी नई पाइप लाइन बिछा दी जाएगी, ताकि पानी की समस्या का समाधान हो सके। गंगेड़ा में नई पाइप लाइन बिछा दी गई है और वहां पानी की समस्या दूर हो गई है। जल्द ही दलाह में नई पानी की पाइप लाइन बिछाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में पाइपें वार्डों में डाली जा रही हैं।
- अरुण गुप्ता, जेई, जलशक्ति विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें