फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ढाई माह से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा

Mon, 17 Jun 2024 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत जंद्राड़ी के तीन वार्डों के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। जंद्राड़ी पंचायत में कई वार्डों में ढाई माह से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को वार्ड एक, छह और सात के लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उधमपुर-रामनगर मार्ग को बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोशन लाल के नेतृत्व में तीनों वार्ड के ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोशन लाल ने बताया पंचायत जंद्राडी के वार्ड एक, छह और सात में ढाई माह से जल संकट है। लोग रोजाना तीन किलोमीटर का सफर कर अमरोह गांव की बावलियों से पानी ढो कर गुजारा कर रहे हैं। तीन वार्डों की करीब 650 आबादी प्रभावित है। सुचारु पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और बावलियों का जलस्तर भी गिर गया है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक समस्या का समाधा नहीं हो पाया है। उन्होंने जल्द उचित कदम नहीं उठाने पर रामनगर-उधमपुर मार्ग को बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में राजकुमार, शंकर दास, बिशन दास, अजय कुमार, संदोखू राम, रतन लाल, छोटू, लकी, विक्कू, खेमराज, सुभाष चंद्र, मोहनलाल और रोमालो राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें