फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उमाड़ा मोड़ लिंक से पस्सी हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर 17 के उमाड़ा मोड़ा लिंक मार्ग पर गिरी पस्सियां नहीं हटाए जाने से पेश आ रही परेशानी को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सरदार रंजीत सिंह ने कहा कि बारिश के चलते उमाड़ा मोड़ लिंक मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण अब यह आवाजाही के लिए बंद हो गया है। इसके कारण यहां रहने वाली करीब 500 से अधिक लोगों की आबादी प्रभावित हो रही है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द पस्सियां हटाकर आवाजाही को बहाल की जाए। वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद विधायक पवन कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया और आश्वस्त किया कि जल्द ही रास्ते को बहाल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें