फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गायन में 26 प्रतिभागी पहुंचे सेमीफाइनल में

Thu, 20 Jun 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाइस आफ डुग्गर सीजन-2 : कमेटी के प्रधान ने घोषित किए परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वॉइस ऑफ डुग्गर मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा ने गायन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के परिणाम घोषित किए। बुधवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि 48 प्रतिभागियों के क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लिया था, जिनमें से 26 सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 26 गायकों में से 21 का चयन निर्णायक मंडल और पांच पब्लिक वोटिंग द्वारा हुआ है।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि इनमें कठुआ से जॉनी कुमार, मनीषा देवी, वीरेंद्र सिंह, यासर अली और राहुल सिंह हैं। जिला उधमपुर से सुदीक्षा जसोत्रा, खुशी, अशोक खनोत्रा, संजीव शर्मा, पल्लवी देवी, साहिल, भारती और गुरदीव सिंह। जिला सांबा से आशीष कुमार, संजू कुमार, निर्मल कुमार और अनमोल कुमार सहित जिला जम्मू से बंटी मल्होत्रा, जिला डोडा से पुरुषोत्तम कुमार, रामबन से उर्मिला देवी, रियासी से मोहम्मद वसीम, राजोरी से कशिश शर्मा और निश्चल ठाकुर, जिला पुंछ से जावेद इकबाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। चयनित प्रतिभागियों को तराशने के लिए जल्द ही उधमपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया जाएगा। 10 जुलाई से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे। इसे दर्शक डोगरी चैनल पर देख सकेंगे। इस अवसर पर वॉइस डुग्गर के निदेशक राहुल शर्मा, मुख्य सचिव संदीप खजूरिया और अपना डोगरा चैनल ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें