फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 किलोग्राम भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बनिहाल में बुधवार को उत्तर प्रदेश के एक वाहन से एक क्विंटल 92 किलोग्राम भुक्की बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर पुलिस चेक पोस्ट बनिहाल में एक नियमित नाका चेकिंग जो सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद शरीफ के नेतृत्व वाली नाका पार्टी ने जम्मू जाने वाले वाहन महिंद्रा बोलेरो पिकअप से तलाशी के दौरान 192 किलोग्राम भुक्की बरामद की।
विज्ञापन

चार प्लास्टिक की बोरियां में छुपाया गया थी। पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक की पहचान हाशिन पुत्र नफीस निवासी ग्राम बघरा मुजफ्फर नगर यूपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बनिहाल थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद अफजल वानी ने बताया कि थाना बनिहाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बरामदगी और गिरफ्तारी उपाधीक्षक बनिहाल निसार अहमद खोजा और एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा की देखरेख में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें