फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला कबड्डी खिलाड़ियों को किया रवाना

Thu, 23 Mar 2023 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जम्मू कश्मीर की टीम में चयनित उधमपुर की दो महिला खिलाड़ियों को बुधवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन उधमपुर की तरफ से शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया। ये महिला खिलाड़ी जम्मू से अपनी टीम के साथ महेंद्रगढ़ हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगी।
विज्ञापन

कबड्डी संघ उधमपुर के जिला अध्यक्ष तनवीर शेख ने उक्त दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उधमपुर में कड़ी मेहनत के बाद इन दोनों खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि उधमपुर की बच्चियां भी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहीं हैं। इसके लिए इन खिलाड़ियों के माता पिता के साथ कोच भी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें