फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 12 गोवंश बचाए, तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी के आरोप में पकड़े गए व्य​क्ति और जब्त वाहन। पुलिस
विज्ञापन
उधमपुर। थाना मजालता और चिनैनी की पुलिस ने शुक्रवार को 12 गोवंश बचाते हुए पशु तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस चेक पोस्ट बट्टल पर मानसर की ओर से आ रही बोलेरो लोड कैरियर को रुकने का इशारा किया गया तो चालक नाके से पहले ही वाहन छोड़ कर भाग गया। जांच करने पर वाहन में छह गोवंश बिना भोजन व पानी के क्रूरतापूर्वक बंधे हुए मिले। मजालता थाने में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में चिनैनी पुलिस ने महिंद्रा पिकअप को सुधमहादेव के पास रोका। वाहन में छह गोवंश मिले। चालक रियासी निवासी अबरार अहमद और अनंतनाग निवासी बसरत अहमद बिना वैध अनुमति के गोवंश को ले जा रहे थे। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। चिनैनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में बरामद 12 गोवंश को सुरक्षित जगह भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें