फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर से बाहर मुख्य बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर और वेयरहाउस के लिए फिर जगह का होगा चुनाव

Wed, 11 Sep 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने राजस्व विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

सुविधाएं नहीं होने से सड़क किनारे हो रही वाहनों की मरम्मत, रोजाना लग रहा जाम
कुछ साल पहले चन्नी मोड़ व रोंदोमेल में चयनित हुई भूमि पर नहीं बनी सहमति
डीपीआर के साथ नक्शा भी किया गया था तैयार, मंजूर पैसे की पहली किश्त लैप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से मुख्य बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर के साथ वेयर हाउस को शहर से बाहर बनाने की मांग स्थानीय दुकानदार काफी लंबे समय से कर रहे हैं। इस संबंध में कई बार ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य और व्यापार मंडल के पदाधिकारी डीसी से मिलकर ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। लेकिन, आजतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
इस कारण जहां शहर में जाम लग रहा है, वहीं दुकानदार सामान की लोडिंग और अनलोडिंग की समस्या से परेशान हैं। दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से जल्द बस स्टैंड, वेयर हाउस व ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की है। कारोबारियों की समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने शहर में जाम व दुकानदारों व ट्रांसपोर्ट्स की समस्या को देखते हुए राजस्व विभाग को पत्र लिखकर जल्द जगह के चयन के लिए कहा है।
विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से कुछ साल पहले शहर के साथ लगते चन्नी मोड़ व रोंदोमेल में बस स्टैंड और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए जगह का चुनाव किया था। इसके लिए बाकायदा डीपीआर और नक्शा भी तैयार किया था। करोड़ों की लागत से तैयार होने वाली परियोजना के लिए पहली किश्त भी जारी की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से तत्कालीन प्रशासन ने चयनित जगह को रद्द कर दिया था।
इसके चलते पैसा भी वापस चला गया और डीपीआर का भी कोई लाभ नहीं हुआ। अब एक बार फिर प्रशासन के दिशानिर्देश पर नगर परिषद की ओर भूमि के चयन को लेकर राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है। इससे ट्रांसपोर्ट्स और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।


बस स्टैंड, वेयर हाउस और ट्रांसपोर्ट नगर की मांग कई सालों से कर रहे हैं। शहर के बीचोबीच बस स्टैंड व दुकानें होने के कारण उन्हें बाहर से आने वाले सामान की लोडिंग व अनलोडिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक सामान नहीं पहुंचने पर व्यापार भी काफी प्रभावित हो रहा है।
- जितेंद्र वरमानी, प्रधान, व्यापार मंडल, उधमपुर



आज तक जितने भी डीसी आए हैं उन सभी को बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर व वेयर हाउस बनाने को लेकर ज्ञापन सौंपे गए हैं। लेकिन, उसके बावजूद आजतक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। प्रशासन की अनदेखी के चलते व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
- सुनील गुड्डा, स्थानीय दुकानदार



कुछ समय पहले प्रशासन की ओर से शहर से बाहर जगह का चयन भी किया गया था, लेकिन उसे रद्द क्यों किया गया यह बात आजतक समझ नहीं आई। जिनकी मांग स्थानीय लोग व दुकानदार कर रहे हैं यह सब तो बहुत समय पहले बन जाना चाहिए था। लेकिन, इतना समय बीत जाने के बाद भी आजतक प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
- विजय कुमार, कारोबारी


अन्य शहरों में बस स्टैंड, वेयर हाउस और ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर ही बने हुए हैं। लेकिन, उधमपुर शहर ऐसा है जहां पर छोटी सी जगह और शहर के बीचोबीच मुख्य बस स्टैंड बना दिया गया है। इसके अलावा अभी तक न तो वेयर हाउस बनाया गया है और न ही टांसपोर्ट नगर, जिस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- जतिंद्र कुमार, कारोबारी



परिषद की ओर से मुख्य बस स्टैंड, वेयर हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए राजस्व विभाग को जगह चयनित करने के लिए पत्र लिखा है। इससे परिषद की ओर से उसकी डीपीआर तैयार करवाकर उसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाए। ताकि शहर में आ रही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिले और व्यापारियों की समस्या का भी समाधान हो सके।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें