उधमपुर। सनसू में लोगो की समस्याओं को सुनते कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष। आयोजक
उधमपुर। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने शनिवार को सनसू पंचायत के लोअर कोटली क्षेत्र का दौरा किया। यहां हाल ही में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने मौके की स्थिति का अवलोकन किया और बिजली व पीने के पानी की कमी जैसी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की। पंचायत के लोगों ने बताया कि उन्होंने पीने के पानी के कनेक्शन तो ले रखे हैं, लेकिन पानी 20 दिन में केवल एक बार ही आता है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि चुनाव के समय तो सभी नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद विधायक कभी इस क्षेत्र में लौटकर नहीं आए। संवाद