फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 5वें सेमेस्टर में दाखिले के नियमों में बदलाव पर फूटा गुस्सा

Tue, 11 Jun 2024 05:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क में छात्रों ने जम्मू विश्व विद्यालय के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से 5 सेसेस्टर में दाखिला लेने को लेकर निर्धारित किए गए नए नियमों को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट गया। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले कॉलेज के छात्रों ने शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन कर रोष जताया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जम्मू विश्व विद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। छात्र नेता अश्वनी सिंह के नेतृत्व में छात्र शहीद भगत सिंह पार्क में जमा हुए और मांगों को लेकर नारेबाजी की। जम्मू विश्वविद्यालय पर मनमानी करने के आरोप लगाया। अश्वनी सिंह ने बताया कि स्नातक कर रहे छात्रों को 5वें सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए नए नियमों को लागू कर दिया गया है। इसके तहत दाखिला उन छात्रों को ही दिया जाएगा, जिन्होंने पहले सेमेस्टर को सभी विषयों के साथ पास किया है। इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से एकआध विषय पास न होने पर भी 50 प्रतिशित क्रायटेरिया के हिसाब से दाखिला ले लिया जाता है और बच्चे साथ-साथ पिछले सेम के बचे हुए विषयों की भी परीक्षा दे देते थे। परिणाम घोषित होने में देरी की वजह से कई बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो छात्र उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें