फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएसपी से नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई का अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने सोमवार को प्रधान जितेंद्र बरमानी के नेतृत्व में एसएसपी अमोद नागपुरे और डीएसपी मुख्यालय के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान शहर के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने एसएसपी से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, शहर के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने का विशेष तौर पर अनुरोध किया। इसके अलावा अपराध को कम करने के लिए शहर के मुख्य चौराहों और व्यस्त क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया। एसएसपी ने सभी मुद्दों पर यथासंभव कार्य करने का आश्वासन दिया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि डेढ़ महीने के भीतर सभी चौकों और मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे, क्योंकि परियोजना पाइपलाइन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें