मिनी स्टेडियम में जोन जिब की गर्ल्स अंडर 17 अंतर स्कूल प्रतियोगिताएं आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। यूथ सर्विसिस एंड स्सोटर्स विभाग के तत्वाधान में जोनल फिजिकल एजूकेशन आफिसर जोन जिब की ओर से मिनी स्टेडियम में गर्ल्स अंडर 17 अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बुधवार को खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल एवं रस्साकशी के मुकाबले हुए।
बुधवार को विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र चिब्बर के संरक्षण में जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में जोनल अधिकारी सुषमा रानी ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। इस मौके पर चीफ एजूकेशन आफिसर गीतू बंगोत्रा बतौर मुख्यतिथि जबकि उनके साथ समाज कल्याण विभाग जिला अधिकारी कनिका गुप्ता और असिस्टेंट डायरेक्टर एजूकेशन प्लानिंग दर्शन कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जोन की 398 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खो-खो में हाई स्कूल कावा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंकों से हायर सेकेंडरी स्कूल बारटा को मात दी। वॉलीबाल में आर्मी पब्लिक स्कूल धार रोड ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बारटा को 25-22 व 25-20 से हराया। कबड्डी में हायर सेकेंडरी स्कूल बारटा ने हाई स्कूल बली को हराया। रस्साकशी में सीपीएस उधमपुर ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पखलाई से 3-2 से हराया। प्रतियोगिता में पीईएम संजय शर्मा सहित विनोद खजूरिया, साक्षी बाला, अजय शर्मा, राकेश मोदी, सुनील खजूरिया, राजेश शर्मा, दर्शन सिंह, सोनिका गुप्ता, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।