फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 282 कीट पालकों ने बेची 10375 किलो कोकून

Sun, 23 Jun 2024 04:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को लगी 1400 रुपये की उच्चतम बोली, औसत दर रही 1145 रुपये
विज्ञापन

सेरीकल्चर विभाग के कार्यालय में चौथे दिन भी मंडी जारी
चार दिन में बिकी 1.13 करोड़ की कोकून
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेरीकल्चर विभाग के कार्यालय में कोकून मंडी जारी है। शनिवार को चौथे दिन 282 कीट पालकों ने 3962570.40 रुपये कीमत 10375 किलोग्राम कोकून बेची है। उच्चतम बोली 1400 रुपये और औसत दर 1145 रुपये रही। चार दिन में अब तक कुल 29074.800 किलोग्राम कोकून बेची गई है और इससे कीट पालकों को 11322230.15 रुपये की आए हुई है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि करीब 20 दिन कोकून मंडी और चलेगी। इसमें जिला के विभिन्न इलाकों के चार हजार से अधिक कीट पालक हिस्सा लेंगे। मंडी में कोकून खरीदने के लिए श्रीनगर के अलावा अन्य राज्यों पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के कई व्यापारी पहुंचे हैं। कीट पालकों को इस बार बढि़या दाम मिल रहे हैं। विभाग की तरफ से मंडी में कीट पालकों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें