फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में आज सुबह आठ बजे से खुलेंगे स्कूल

Fri, 19 Jul 2024 05:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होते ही वीरवार को फिर से खुले स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। शुक्रवार से जिले के समर जोन के स्कूल आठ बजे और विंटर जोन के सुबह 10 बजे खुलेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी गीतू बंगोत्रा की ओर से वीरवार को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब समर जोन के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों का समय सुबह आठ से लेकर दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह विंटर जोन के स्कूलों के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे के समय की की घोषणा की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें