फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैहंबल से अमर कालोनी जाने वाले मार्ग की खस्ताहालत से लोग परेशान

विज्ञापन
उधमपुर के दोमेल चौक की खस्ता हालत। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। रैहंबल से अमर कलोनी को जाने वाले कच्चे मार्ग की खस्ताहाल से लोगों काफी परेशान हैं। स्थानीय वासियों के अनुसार वे वर्षों से इस समस्या को झेलते आ रहे हैं। कई बार रास्ते को पक्का करवाने की मांग की गई है लेकिन अभी तक इस परेशानी को दूर नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनावों के बाद उन्हें इसके समाधान की उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी तक फंड मुहैया नही होने से इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। जिसके चलते हाल ही में हुई बारिशों के बाद पूरा मार्ग कीचड़ से भर गया है। लोगों को आने जाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली छात्रों सहित बीमार व बुजुर्गों का इस मार्ग से आना जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि कई बार इस समस्या को लेकर जिला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक इसके समाधान को लेकर कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया है। इससे क्षेत्र की करीब छह हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही काफी हद तक बाधित हो जाती है। रात के समय में इस मार्ग का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित होता है। दिन के समय में भी फिसलन बढ़ जाने से हादसों की आशंका है। उन्होंने कहा कि हर रोज ग्रामीण इस समस्या को लेकर उनके पास आते है लेकिन फंड मुहैया नहीं होने से वे लोगों को समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से असहाय है। इसके चलते इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार को इसके लिए जल्द फंड मुहैया करवा कर लोगों को राहत प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें