फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोंडना-नैनसू सड़क बदहाल, लग रहीं ठोकरें

Mon, 23 Sep 2024 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की सुई आचार संहिता पर अटकी, दो किमी सड़क पर पड़े गड्ढे रोजाना ले रहे परीक्षा
विज्ञापन

शॉर्टकट मार्ग होने की वजह से रोजाना चलते हैं काफी वाहन
सैलां तालाब, बट्टलबालिया, नगरोटा से नैनसू की ओर इस सड़क का लोग करते हैं इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते लोंडना से नैनसू की ओर जाने वाली दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत काफी खराब है। इस कारण वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि आचार संहिता के चलते टेंडर प्रक्रिया रुकी है। इसके हटते ही काम आगे बढ़ाया जाएगा।
क्षेत्रवासी शमशेर अली, विद्या सागर, बिहारी लाल, मोहम्मद शफी, विशाल सिंह, सरिता देवी और शांति देवी ने बताया कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद आज तक समाधान नहीं हो सका। आए दिन सड़क पर बने गड्ढ़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

सैलां तालाब, बट्टलबालिया और नगरोटा सहित कई क्षेत्रों के लोग नैनसू की ओर जाने के लिए इसी शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। रोजाना सड़क से हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इस सड़क मार्ग पर बने गड्ढ़ों में बारिश के दिनों में पानी भरने से स्थिति और भी बिगड़ जाती है।
इतना ही नहीं सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है, जिस कारण बारिश का पानी सड़क से बहता है। इससे सड़क और भी बदहाल हो गई है। लोग कई बार सड़क की हालत को लेकर प्रशासन व संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, काफी समय से मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत व तारकोल बिछाने के लिए 22.55 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है। लेकिन, आचार संहिता के चलते खोला नहीं गया है। इसके समाप्त होती है आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- यशपाल, एक्सईएन, पीएमजीएसवाई विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें