फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्याल में सड़क खस्ताहाल, मरम्मत पर नहीं ध्यान, लोग हो रहे परेशान

Thu, 19 Sep 2024 07:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होने पर कीचड़ व फिसलन से लोगों को आवाजाही में आती है दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वार्ड 20 में राजमार्ग से स्याल जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग कर रहें हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि इस सड़क से क्षेत्र के 50 घरों के 200 लोगों का आना-जाना होता है।
स्थानीय निवासी राधे श्याम, नीलम, मनप्रीत और परसराम का कहना है कि आठ साल पहले इस इलाके को नगर परिषद के क्षेत्राधिकार में शामिल किया गया था। इससे उम्मीद जगी थी कि इस क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन कई साल गुजर जाने के बाद भी सड़क को पक्का नहीं बनाया गया है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ व फिसलन से आवाजाही में परेशानी आती है। सड़क पर बने गड्ढाें से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। प्रशासन को चाहिए कि सड़क की मरम्मत जल्द कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के सीईओ विशाल सडोत्रा का कहना है कि आचार संहिता हटने के बाद किसी न किसी प्लान में रखकर इस सड़क को पक्का बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें