फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कॉमन पब्लिक स्कूल के 15 बच्चों को ए 1 ग्रेड, 45 के अंक 75 फीसदी से अधिक

Fri, 14 Jun 2024 04:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं की वार्षिक परीक्षा परिणामों में जिले के बच्चों का बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की ओर से 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया गया है। इसका छात्र और अभिभावक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। उधमपुर जिले के कई स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल करने में सफलता पाई है। कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल संगूर से 66 बच्चों ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा दी थी। इनमें से 15 छात्रों ने ए1 ग्रेड हासिल किया है। वहीं, 45 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
इनमें अविश शर्मा ने सर्वाधिक 98 फीसदी, कशिश गुप्ता ने 482, राजवीर सिंह ने भी 482, स्नेह वर्मा ने 480 और हनाम कौर ने 479 अंक प्राप्त किए। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन करने पर प्रिंसिपल सुमन स्नेह सहित स्कूल प्रशासन ने बच्चों को बुलाकर मुबारकबाद दी और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी नैनसू का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। इस बार 31 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से सभी बच्चे पास हुए हैं। कई बच्चों ने बेहतरीन अंक हासिल कर स्कूल एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इनमें तरुण शर्मा ने 93 प्रतिशत, सुनैना चलोत्रा एवं सक्षम शर्मा ने 90-90 प्रतिशत, श्रवण वर्मा ने 86 और वंश शर्मा एवं दिव्या रैना ने 85-85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रिंसिपल रेणू शर्मा ने बताया कि 10वीं कक्षा की वार्षिक परिक्षा में स्कूल के सभी बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। कई बच्चों ने बेहतरीन अंक हासिल कर स्कूल एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन




मेडिकल में करनी है आगे की पढ़ाई : अविश शर्मा
कॉमन पब्लिक स्कूल से 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अविश शर्मा ने बताया कि मेडिकल विषय में आगे की पढ़ाई करनी है। सफलता के लिए शिक्षकों सहित अपनी माता पिता को श्रेय दिया है। अविश का कहना था कि बिना गुरु और मां-बाप के कोई सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है। उनके सही मार्ग दर्शन से ही बच्चों का बेहतर भविष्य जुड़ा होता है।

साफ्टवेयर इंजीनियर बनना है राजवीर सिंह का सपना
कॉमन पब्लिक स्कूल के राजवीर सिंह ने 482 अंक प्राप्त किए है। वह नॉन मेडिकल में शिक्षा जारी रखते हुए आईआईटी में दाखिला लेना चाहते हैं। उनका सपना है कि वो साफ्टवेयर इंजीनियर बनना है।

स्नेहा वर्मा बनेंगी सीए
कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की स्नेहा वर्मा ने 480 अंक हासिल किए हैं। वह आगे की शिक्षा कामर्स स्ट्रीम में जारी रखेंगी। उनका सपना है चार्टेड एकाउंटेंट बनना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने स्कूल प्रबंधन और माता पिता को दिया है।

संगीत में आजमाना चाहतीं हैं भविष्य
कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की हरनाम कोर ने 479 अंक प्राप्त किए हैं और वो आगे चलकर कला संकाय में शिक्षा पूरा करेंगी। उनका पसंदीदा विषय म्यूजिक है और वह संगीत के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं। सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहते हैं मानिक
हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के मानिक समेलिया पुत्र सुभाष समेलिया ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह मेडिकल में शिक्षा पूरी करना चाहते हैं और डॉक्टर बनकर अपने सपनों की उड़ान देंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें