छात्रों ने देहाड़ी गांव का दौरा कर निकाला झंडा मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। उन्नत भारत अभियान इकाई की ओर से सरकारी डिग्री कॉलेज रामनगर की एनसीसी इकाई के सहयोग व प्रिंसिपल डॉ. भवनेश चंद के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस दौरान देहाड़ी गांव का दौरा किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य के साथ छात्रों की बातचीत से हुई और उन्होंने मई दिवस के बारे में बताया। साथ ही गांव तक मेटाडोर से का झंडा मार्च निकाला गया।
इस दौरान छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नारे लगाए और ग्राम पंचायत घर का दौरा कर पौधरोपण अभियान चलाया। बाद में छात्रों द्वारा साहित्यिक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। इसमें अश्मिता ने भाषण, अंजू ने पोस्टर प्रदर्शन, प्रीति ने कविता, अंतरिक्ष ने नारे और मनीषा, दीक्षा, प्रिया व अंजलि की ओर से लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके बाद छात्रों ने हायर स्कूल डेहरी के सामने बाजार स्थल का दौरा कर लोगों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर कार्यक्रम में जीडीसी रामनगर के डॉ. पुयेश कांत शर्मा, प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार, प्रवक्ता प्रदीप कुमार, नितीश शर्मा, नैना कोहली, सादिया सना आदि मौजूद रहे।