फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तरमयान मंदिर में कई दिन से नहीं आया पानी, श्रद्धालु परेशान

Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों ने जलशक्ति विभाग के एक्सईएन से मुलाकात कर उजागर की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बाबा बासुकी नाग तरमयान मंदिर कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर कुमार वर्मा के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अशोक शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान पानी की किल्लत से अवगत करवाते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि मंदिर में कई दिनों से पानी न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय लोग परिवार के साथ बच्चों के मुंडन करवाने के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा भोज का भी आयोजन किया जाता है, लेकिन मंदिर में पानी न होने से श्रद्धालु दरबदर हो रहे हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। जब तक जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की पाइपों का कार्य खत्म नहीं होता तब तक पानी का टैंक भेज कर समस्या को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें